हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समक्ष 130 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

Ads

हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समक्ष 130 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 05:09 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 05:09 PM IST

हैदराबाद, सात मार्च (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के समक्ष लगभग 130 माओवादियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

माओवादियों ने एके-47 राइफलों समेत 124 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी शिवधर रेड्डी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 130 माओवादियों में से 125 छत्तीसगढ़ के, चार तेलंगाना के और एक आंध्र प्रदेश से है।

डीजीपी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अब तेलंगाना राज्य में माओवादियों की कोई कमेटी नहीं है। यह पूरी तरह से समाप्त हो गई है।’’

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने प्रतीकात्मक रूप से अपने हथियार मुख्यमंत्री को सौंप दिए।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश