दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नए मामले सामने आये, संक्रमण दर 0.42 प्रतिशत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नए मामले सामने आये, संक्रमण दर 0.42 प्रतिशत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नए मामले सामने आये, संक्रमण दर 0.42 प्रतिशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: March 15, 2022 11:17 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नए मामले सामने आए तथा महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के बुलेटिन के अनुसार संक्रमण की दर 0.42 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ ही संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 18,63,201 हो गई और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 26,143 पर पहुंच गई।

दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 136 मामले दर्ज किये गये थे और महामारी से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया था जबकि संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत थी।

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में