दिल्ली में कोविड के 131 नये मामले सामने आये, एक मरीज की मौत

दिल्ली में कोविड के 131 नये मामले सामने आये, एक मरीज की मौत

दिल्ली में कोविड के 131 नये मामले सामने आये, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: April 2, 2022 1:31 am IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 131 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत रही। नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 18,65,101 हो गई है।

एक बुलेटिन में बताया गया है कि एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 26,153 हो गई है।

भाषा सुभाष आशीष

आशीष


लेखक के बारे में