असम में कोविड-19 के 138 नए मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौत
असम में कोविड-19 के 138 नए मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौत
गुवाहाटी, दो दिसंबर (भाषा) असम में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 138 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,13,171 हो गई जबकि दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 983 हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।
शर्मा के अनुसार राज्य में बुधवार को 138 मरीजों के ठीक होने के साथ ही अबतक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,08,666 हो गई है।
मंत्री ने बताया कि राज्य में इस समय 3,519 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भाषा
शुभांशि नीरज राजकुमार
राजकुमार

Facebook


