अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: October 29, 2021 12:15 pm IST

ईटानगर, 29 अक्टूबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 14 नए मामले आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,134 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 280 है। राज्य में अभी 115 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को, 14 और लोगों के ठीक होने के बाद, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 54,739 हो गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 99.28 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी तक 11,83,878 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है । इनमें से 575 नमूनों की जांच कल बृहस्पतिवार को की गई। राज्य में संक्रमण दर 2.43 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 13,05,413 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में