राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 1,422 नए मामले दर्ज, किसी मरीज की मौत नहीं

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 1,422 नए मामले दर्ज, किसी मरीज की मौत नहीं

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 1,422 नए मामले दर्ज, किसी मरीज की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: May 8, 2022 9:30 pm IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार,राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 1,422 नए मामले सामने आए। हालांकि, इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई और सकारात्मकता दर 5.34 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कुल 26,647 नमूनों के कोविड परीक्षण किए गए।

बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,94,254 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या 26,179 हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 4.72 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 1,407 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आये थे और इस दौरान दो मरीजों की मौत हो गई थी।

शहर में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,656 मामले दर्ज किए, जो कि चार फरवरी के बाद से सर्वाधिक हैं। इस दौरान क‍ोविड सकारात्मकता दर 5.39 प्रतिशत थी।

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में