केंद्र से केरल के लिए अतिरिक्त 262 मेगावाट बिजली की आवंटन अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया:केएसईबी अध्यक्ष
केंद्र से केरल के लिए अतिरिक्त 262 मेगावाट बिजली की आवंटन अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया:केएसईबी अध्यक्ष
तिरुवनंतपुरम, 24 जुलाई (भाषा) केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) के अध्यक्ष एम.जी. राजामणिकम ने शुक्रवार को कहा कि केरल ने केंद्र सरकार से केंद्रीय बिजली पूल से राज्य को मिलने वाली अतिरिक्त 262 मेगावाट बिजली के आवंटन को जून 2027 तक बढ़ाने का अनुरोध किया है। राज्य अभी बिजली के भारी संकट से जूझ रहा है।
केरल राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य को जून तक के लिए अतिरिक्त बिजली आवंटित की गई थी और उसने इसकी अवधि तीन महीने और बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे पिछले हफ्ते मंजूरी दी गई थी।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘अब हमने केंद्र सरकार से इसे अगले साल जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया है। वे इस पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहे हैं।’’
उन्होंने यह भी कहा कि 500 मेगावाट बिजली के लिए राज्य को आवश्यक कोयले का आवंटन किया गया था, लेकिन इसकी समय-सीमा खत्म होने वाली है। केएसईबी अध्यक्ष ने बताया कि इसलिए राज्य सरकार ने केंद्र से इसे एक साल और बढ़ाने का आग्रह किया है।
केरल गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में बार-बार बिजली कटौती हो रही है, जिसकी वजह पर्याप्त बारिश न होना और पनबिजली बांधों में पानी का बहुत कम भंडार होना है। इससे बिजली उत्पादन में कमी आई है।
भाषा संतोष सुरभि
सुरभि

Facebook


