तेलंगाना में कोविड-19 के 147 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 147 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - January 27, 2021 / 06:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

हैदराबाद, 27 जनवरी (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 147 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,93,737 हो गए। वायरस से एक और व्यक्ति मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,593 हो गई।

सरकार की ओर से बुधवार को जारी किए गए 26 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 32 नए मामले सामने आए। इसके बाद, करीमनगर में 12 और संगारेड्डी में नौ नए मामले सामने आए।

राज्य में अभी तक कोविड-19 के कुल 2,93,737 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,89,325 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 2,819 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में अभी तक 77.28 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.49 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना