गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: December 2, 2020 7:07 am IST

नोएडा, दो दिसंबर ( भाषा) गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले सामने आए, जिससे यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 22,978 हो गए।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 141 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर 24 घंटे के अंदर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं, वहीं विभिन्न अस्पतालों में 1,152 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 21,743 लोग संकमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से 83 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में