फरीदाबाद में कोविड-19 के 148 नये मामले सामने आए, दो की मौत

Ads

फरीदाबाद में कोविड-19 के 148 नये मामले सामने आए, दो की मौत

  •  
  • Publish Date - October 6, 2020 / 01:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

फरीदाबाद, छह अक्टूबर (भाषा)। फरीदाबाद में पिछले चौबीस घंटे दौरान जहां कोविड-19 से महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर अबतक जिले में 230 लोगों की इस महमारी में मौत हो चुकी है।

वहीं, इस अवधि में कोरोना वायरस से 148 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि इस दौरान 152 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत के अनुसार कोविड-19 से आज 67 वर्षीय महिला तथा 74 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अबतक 20,672 कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 19,548 अबतक ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय 265 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है जिनमें से 10 को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि 629 मरीज गृह पृथकवास में है। इस प्रकार जिले में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 894 है।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 92.5 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के दोगुने होने की अवधि 91.4 दिन है।

भाषा सं. धीरज

धीरज