शिलांग में छात्र संगठन की रैली के दौरान हिंसा को लेकर 15 प्राथमिकी दर्ज

शिलांग में छात्र संगठन की रैली के दौरान हिंसा को लेकर 15 प्राथमिकी दर्ज

शिलांग में छात्र संगठन की रैली के दौरान हिंसा को लेकर 15 प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: August 20, 2026 / 08:22 pm IST
Published Date: August 20, 2026 8:22 pm IST

शिलांग, 20 अगस्त (भाषा) मेघालय पुलिस ने यहां खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की बाइक रैली के दौरान हिंसा के सिलसिले में 15 प्राथमिकी दर्ज कीं। पूर्वी खासी पर्वतीय क्षेत्र के पुलिस अधिकारी विवेक सियेम ने यह जानकारी दी।

सियेम ने कहा कि पुलिस ने बुधवार को हुई इस हिंसा और आगजनी में शामिल होगों की पहचान एवं धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कल की हिंसक घटनाओं में 16 लोग घायल हो गए, दो गाड़ियां जला दी गईं और करीब 31 कारों को नुकसान पहुंचा। अब तक 15 प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। हिंसा और गाड़ियों में आग लगाने की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए अन्य मामलों की जांच जारी है।’’

सियेम ने बताया कि रैली आयोजित करने वाले केएसयू के तीन वरिष्ठ नेताओं को शिलांग के एक रेस्तरां से गिरफ़्तार किया गया और बाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये गिरफ्तारियां केएसयू नेतृत्व की उस प्रेसवार्ता के कुछ घंटों बाद हुईं, जिसमें संगठन के नेताओं ने हिंसा पर अफ़सोस तो जताया, लेकिन इस बात से इनकार किया कि उनके सदस्य तोड़-फोड़ और आगज़नी में शामिल थे।

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर केएसयू द्वारा आयोजित रैली शिलॉन्ग में कई जगहों पर हिंसक हो गई, जिसमें पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं सामने आईं।

केएसयू ने ‘मेघालय रेजिडेंट्स सेफ्टी एंड सिक्योरिटी एक्ट’ (जो प्रवासी मज़दूरों को नियंत्रित करने वाला कानून है) को लागू करने, सरकारी भर्ती में सुधार करने और एनईआईजीआरआईएचएमएस में भर्ती से जुड़ी अपनी चिंताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है।

संगठन की कुछ और मांगें हैं।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में