जम्मू कश्मीर में मिनी बस के सड़क से फिसल कर खाई में गिरने से 15 व्यक्ति घायल
जम्मू कश्मीर में मिनी बस के सड़क से फिसल कर खाई में गिरने से 15 व्यक्ति घायल
जम्मू, 12 जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 15 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीर्थयात्री शिव खोरी से कटरा जा रहे थे। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना के लिए सड़क की खराब हालत को जिम्मेदार ठहराया है।
भाषा अमित नरेश
नरेश

Facebook


