किशन रेड्डी ने हैदराबाद के विकास के लिए शहर के राजस्व का 50 प्रतिशत खर्च करने की मांग की

किशन रेड्डी ने हैदराबाद के विकास के लिए शहर के राजस्व का 50 प्रतिशत खर्च करने की मांग की

किशन रेड्डी ने हैदराबाद के विकास के लिए शहर के राजस्व का 50 प्रतिशत खर्च करने की मांग की
Modified Date: August 8, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: August 8, 2026 4:59 pm IST

हैदराबाद, आठ अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शनिवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार हैदराबाद के कई इलाकों की अनदेखी कर रही है और केवल आईटी केंद्र क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने मांग की कि शहर के विकास के लिए हैदराबाद के राजस्व का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा खर्च किया जाए।

सिकंदराबाद से लोकसभा सदस्य किशन रेड्डी ने दावा किया कि भले ही तेलंगाना सरकार के राजस्व में हैदराबाद का 70 प्रतिशत योगदान है, लेकिन शहर के विकास पर इसमें से पांच प्रतिशत भी खर्च नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार और मौजूदा कांग्रेस सरकार दोनों ने हाईटेक सिटी, कोंडापुर और माधापुर जैसे आईटी केंद्र क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया, जबकि सनतनगर, सिकंदराबाद, मुशीराबाद, अंबरपेट और खैरताबाद जैसे ‘मूल’ हैदराबाद क्षेत्रों की अनदेखी की गई।

उन्होंने कहा, ‘सरकार हैदराबाद के राजस्व को हाईटेक सिटी पर खर्च कर रही है। इसलिए मैं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (जिनके पास नगर प्रशासन विभाग भी है) से आग्रह करता हूं कि हैदराबाद के राजस्व का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा शहर के विकास पर खर्च किया जाए।’

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में