मेघालय में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 1.5 लाख मतदाताओं के नाम ‘‘एएसडीडी’’ श्रेणी में रखे गए

मेघालय में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 1.5 लाख मतदाताओं के नाम ‘‘एएसडीडी’’ श्रेणी में रखे गए

मेघालय में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 1.5 लाख मतदाताओं के नाम ‘‘एएसडीडी’’ श्रेणी में रखे गए
Modified Date: July 28, 2026 / 05:51 pm IST
Published Date: July 28, 2026 5:51 pm IST

शिलांग, 28 जुलाई (भाषा) मेघालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत करीब 1.5 लाख मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और नाम के दोहराव (एएसडीडी) श्रेणी में रखा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडीआर तिवारी के कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सीईओ कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम यथास्थिति रिपोर्ट के मुताबिक 1,49,656 मतदाताओं के नाम एएसडीडी श्रेणी में रखे गये हैं, जो राज्य के कुल 23,49,645 मतदाताओं का 6.37 प्रतिशत है।

सीईओ कार्यालय के मुताबिक एएसडीडी श्रेणी में रखे गए मतदाताओं में से 74,851 मृत हैं। इनके अलावा, 28,826 मतदाता अनुपस्थित रहे, 37,914 को स्थानांतरित, 5,899 मतदाताओं के नाम में दोहराव और 2,166 को ऐसे मतदाता के तौर पर चिह्नित किया गया, जिन्होंने गणना प्रपत्र भरने से इनकार दिया था।

सीईओ कार्यालय का यह बयान घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने और भरे हुए प्रपत्रों को डिजिटल स्वरूप में तब्दील करने की तय समय सीमा समाप्त होने के एक दिन बाद जारी किया गया।

इसमें कहा गया है कि जो मतदाता समय सीमा से पहले अपना सत्यापन फ़ॉर्म जमा नहीं कर पाते हैं, उन्हें मसौदा मतदाता सूची से हटाया जा सकता है। मसौदा मतदाता सूची पांच अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।

चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने भरे हुए गणना प्रपत्रों को बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ)या ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल के जरिए जमा करें।

यथास्थिति रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 99.62 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किये जा चुके हैं जबकि 22,78,071 प्रपत्रों यानी (96.95 प्रतिशत) को पहले ही डिजिटल स्वरूप में तब्दील कर दिया गया है।

वरिष्ठ चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मेघालय के 12 में से 10 जिलों में गणना प्रपत्र का 100 प्रतिशत वितरण हो चुका है, जबकि पूर्वी खासी पवर्तीय जिला 6,32,146 मतदाताओं के साथ राज्य का सबसे बड़ा चुनावी जिला बना हुआ है।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में