अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के 15 नए मामले

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के 15 नए मामले

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के 15 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: November 24, 2020 4:09 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 24 नवंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 4,656 पर पहुंच गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से तीन मरीजों का यात्रा का इतिहास है जबकि 12 मरीजों का पता संक्रमितों के संपर्कों की तलाश के दौरान लगा।

अधिकारी ने बताया कि 13 और लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं जिसके साथ रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,453 हो गई जबकि कुल 142 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक यहां संक्रमण से 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 जांच के लिए प्रशासन अब तक 1,18,654 नमूने लिए भेज चुका है जिनमें से 1,18,566 की रिपोर्ट आ चुकी है।

भाषा मानसी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में