अंडमान में कोविड-19 के 15 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,332 हुई

अंडमान में कोविड-19 के 15 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,332 हुई

अंडमान में कोविड-19 के 15 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,332 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 1, 2020 6:06 am IST

पोर्ट ब्लेयर, एक नवंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के कम से कम 15 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,332 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नए मामलों में से छह लोगों के संक्रमित होने के पता तब लगा, जब संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा था और नौ लोग बाहर से यात्रा करके लौटे थे।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 24 लोग संक्रमण से मुक्त हुए, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,100 हो गई।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। मृतकों की संख्या 59 बनी हुई है। केंद्रशासित प्रदेश में अब 173 लोगों का इलाज चल रहा है।

भाषा स्नेहा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में