गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के 15 नए मामले सामने आये

गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के 15 नए मामले सामने आये

गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के 15 नए मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: November 8, 2021 12:15 pm IST

नोएडा, आठ नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में सोमवार को 15 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक 536 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान हुई जांच में डेंगू के 15 नये मामले सामने आये है। उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह गंभीर है और इसकी रोकथाम तथा मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

भाषा सं मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में