सड़क दुर्घटना मामले में बेटे को बचाने की कोशिश के आरोप में वाईएसआरसीपी नेता हिरासत में

सड़क दुर्घटना मामले में बेटे को बचाने की कोशिश के आरोप में वाईएसआरसीपी नेता हिरासत में

सड़क दुर्घटना मामले में बेटे को बचाने की कोशिश के आरोप में वाईएसआरसीपी नेता हिरासत में
Modified Date: July 23, 2026 / 12:56 pm IST
Published Date: July 23, 2026 12:56 pm IST

काशीबुग्गा (आंध्र प्रदेश), 23 जुलाई (भाषा) युवजन श्रमिक रायथू (वाईएसआर) कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेता सीदिरी अप्पलाराजू को सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने की संभावना है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला हाल में हुई एक सड़क दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा में पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अप्पलाराजू के बेटे द्वारा चलाई जा रही मोटरसाइकिल की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।

श्रीकाकुलम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. वी. महेश्वर रेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अप्पलाराजू को बुधवार रात हिरासत में लिया गया और उन्हें आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ लगाई गई संबंधित धाराओं का खुलासा अदालत में किया जाएगा।’’

पुलिस अधीक्षक ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री इस बात से अवगत थे कि उनके बेटे के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, फिर भी उन्होंने उसे मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति दी।

उन्होंने बताया कि अप्पलाराजू ने घटनास्थल पर आरोपी व्यक्ति की पहचान बदलने की कोशिश की और पुलिस को गलत जानकारी दी तथा आरोपी बचाने का प्रयास किया।

रेड्डी ने बताया कि अप्पलाराजू का बेटा फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में