मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, 12 सितंबर (भाषा) मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ग्राम मादक पदार्थ बरामद होने के बाद म्यांमा के एक नागरिक को पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को सीमा स्तंभ संख्या 41 के पास नियमित गश्त के दौरान बेहियांग पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने पकड़ा।
वह म्यांमा के वांगलाई गांव का रहने वाला है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘11 साबुनदानियां जब्त की गईं हैं, जिसमें करीब 154 ग्राम हेरोइन होने का संदेह है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत का अभी आकलन नहीं किया गया है।’
मणिपुर की म्यांमा के साथ 398 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें से करीब 55 किलोमीटर हिस्से पर तारबंदी है।
भाषा शुभम शोभना
शोभना

Facebook


