कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक
Modified Date: September 12, 2026 / 03:27 pm IST
Published Date: September 12, 2026 3:27 pm IST

कोलकाता, 12 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में 32वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के आयोजन और इससे जुड़ी तैयारियों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को यहां एक बैठक हुई। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

कोलकाता फिल्म महोत्सव इस वर्ष 16 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

बैठक के साथ राज्य में आयोजित होने वाले प्रमुख फिल्म महोत्सवों में से एक केआईएफएफ के 32वें संस्करण के आयोजन की प्रक्रिया की शुरुआत हुई।

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित फिल्म एवं सांस्कृतिक केंद्र ‘नंदन’ में हुई बैठक में केआईएफएफ के मुख्य सलाहकार और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, शहरी विकास एवं नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल, सूचना एवं सांस्कृतिक मामले तथा पर्यटन राज्य मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती और केआईएफएफ के अध्यक्ष एवं अभिनेता प्रसेनजित चटर्जी शामिल हुए।

आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में आठ दिवसीय महोत्सव के आयोजन और इससे जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सचिव सौमित्र मोहन के अलावा कई अभिनेता, फिल्मकार और महोत्सव से जुड़े अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

भाषा

राखी संतोष

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में