अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 16 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 16 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 16 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: October 26, 2021 12:34 pm IST

ईटानगर, 26 अक्टूबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,105 हो गई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 280 बनी हुई है।

राज्य निगरानी अधिकारी एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में 138 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 54,687 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

वेस्ट कामेंग जिले से सबसे ज्यादा 33 मामले सामने आए। इसके बाद तवांग में 21, नमसाई में 18, लोअर दिबांग वैली में 15, ईस्ट सियांग में 12 मामले सामने आए। यहां संक्रमण दर 1.63 फीसदी है। 978 नमूनों की जांच के दौरान नए मामलों का पता चला।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में