ट्रेन की चपेट में आकर 16 वर्षीय किशोरी की मौत
ट्रेन की चपेट में आकर 16 वर्षीय किशोरी की मौत
नोएडा, चार जुलाई (भाषा) नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास 16 साल की एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की पहचान प्रियांशी (16) के तौर पर हुयी है । उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार की रात को ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं रंजन
रंजन

Facebook


