नासिक में कोविड-19 के 162 नए मामले, छह लोगों की मौत

नासिक में कोविड-19 के 162 नए मामले, छह लोगों की मौत

नासिक में कोविड-19 के 162 नए मामले, छह लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: July 16, 2021 4:42 am IST

नासिक, 16 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,96,878 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। उन्होंने बताया संक्रमण की वजह से और छह लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 8,450 हो गई।

वहीं बृहस्पतिवार को अस्पताल से 157 मरीजों को छुट्टी भी मिली जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,86,767 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक दिन में 9,128 नमूनों की जांच हुई। अब तक कुल 21,14,268 नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में