जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले

Ads

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 25, 2021 / 08:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

श्रीनगर, 25 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,20,657 तक पहुंच गए। बीते 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 34 मरीज जम्मू क्षेत्र के और 132 संक्रमित कश्मीर क्षेत्र के हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सबसे ज्यादा 66 संक्रमित मिले हैं जिसके बाद बारामूला जिले में 18 मामलों की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में इलाजरत मरीजों की संख्या घटकर 1288 रह गई है जबकि 3,14,995 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में मृतक संख्या 4374 है।

इस बीच प्रदेश में ब्लैक फंगस के 35 मामलों की पुष्टि हुई है और कल शाम से कोई नया मामला सामने नहीं आया।

भाषा नोमान शफीक