तेलंगाना में कोविड-19 के 166 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 166 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 166 नए मामले, दो और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 5, 2021 6:12 am IST

हैदराबाद, पांच मार्च (भाषा) तेलंगाना में एक दिन में कोविड-19 के 166 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या कुल संख्या बढ़कर 2,99,572 हो गई। वहीं, दो और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,639 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए चार मार्च रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार नए मामलों में सर्वाधिक 27 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सामने आए, जबकि मेडचल मल्काजगिरी जिले में 14 और रंगारेड्डी में 12 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कुल 2,95,970 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अभी 1,963 लोगों का राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.79 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 88.93 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में