केरल में कोविड-19 के 16,671 नए मामले, 120 लोगों की मौत

Ads

केरल में कोविड-19 के 16,671 नए मामले, 120 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 25, 2021 / 08:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर (भाषा) केरल में शनिवार को कोविड-19 के 16,671 नए मामले सामने आए और 120 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,13,964 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 24,248 पर पहुंच गई।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,14,627 नमूनों की जांच हुई। विजयन ने मीडिया को बताया, ‘’ मौजूदा समय में, राज्य में 1,65,154 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 12.2 फीसदी अस्पताल में भर्ती हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एर्नाकुलम जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 2,500 नए मामले सामने आए। इसी बीच शनिवार को राज्य में 14,242 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 44,23,772 हो गई।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश