अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले

अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले

अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: November 5, 2020 4:34 am IST

पोर्ट ब्लेयर, पांच नवंबर (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,389 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि सात नए मरीजों ने बाहर यात्रा की थी और 10 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए।

अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के दस और मरीज ठीक हो गए।

संघ शासित क्षेत्र में अभी 166 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 4,163 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने कहा कि द्वीप समूह में अब तक कोविड-19 से 60 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में