कोरोना संक्रमित पाए गए BSF 18 जवान, अब तक 276 जवान पॉजिटिव

कोरोना संक्रमित पाए गए BSF 18 जवान, अब तक 276 जवान पॉजिटिव

कोरोना संक्रमित पाए गए BSF 18 जवान, अब तक 276 जवान पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 10, 2020 12:22 pm IST

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण को रोकने के ​लिए सरकार ने पूरे देश में 17 मई तक लॉक डाउन कर दिया है। बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच खबर अ रही है ​कि बीएसएफ के 18 जवान और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमित बीएसएफ जवानों की संख्या 276 हो गई है। बताया जा रहा है कि आज कोरोना संक्रमित पाए गए जवानों में से 16 त्रिपुरा से और 2 दिल्ली में तैनात थे।

Read More: mothers day special: विधवा मां ने मजदूरी कर तीन बेटियों को बनाया अधिकारी, प्रशासनिक सेवा में एक साथ हुआ चयन

वहीं दूसरी ओर देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,277 नए मामले सामने आए हैं और 127 मौतें हुईं हैं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 है (इसमें 41,472 सक्रिय मामले, 19,358 ठीक/ डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 2,109 मौतें शामिल हैं) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। 

Read More: सरकारी नौकरी, 303 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

बीते तकरीबन एक हफ्ते के आंकड़ों को देखें तो हर दिन 3000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव मामले 62,000 से ज्यादा हो गए हैं।  केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 के लिए टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर करीब 95,000 टेस्ट प्रति दिन कर दिया गया है और अब तक 332 सरकारी और 121 निजी लैब में कुल 15,25,631 टेस्ट किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे देश में दूसरे कई विकसित देशों की तरह बहुत बुरी स्थिति की आशा नहीं करते हैं लेकिन फिर भी देश को बुरी से बुरी स्थिति के लिए तैयार किया है।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया-नंद कुमार साय ने फोन पर जाना अजीत जोगी का हाल, नंद कुमार ने शुरू किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"