हरियाणा में सामने आये कोविड-19 के 18 नये मामले

Ads

हरियाणा में सामने आये कोविड-19 के 18 नये मामले

  •  
  • Publish Date - November 7, 2021 / 09:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

चंडीगढ़, सात नवंबर (भाषा) हरियाणा में रविवार को कोविड-19 के 18 नये मरीज सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,71,326 हो गए।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड के कारण किसी नये मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 10,050 बनी हुई है।

गुड़गांव में आठ तथा रोहतक में छह नये मामले सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 89 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जबकि अब तक 7,61,164 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.68 फीसद है।

भाषा

राजकुमार वैभव

वैभव