राजस्थान में बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोग घायल

राजस्थान में बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोग घायल

राजस्थान में बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: January 31, 2021 11:36 am IST

जयपुर, 31 जनवरी (भाषा) राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक ट्रक और बस की टक्कर में 18 लोग घायल हो गये।

पुलिस उपनिरीक्षक मूलाराम ने बताया कि निर्झरना गांव के पास बिहार से कोटा जा रही एक बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे बस में सवार 18 लोग घायल हो गये। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद ट्रक एक खड्डे में जाकर पलट गया जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायलों में से छह गंभीर घायलों को उपचार के लिये दौसा के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया था जहां से तीन गंभीर घायलों को जयपुर ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि 12 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में