कर्नाटक में कोविड-19 के 188 नए मामले, दो लोगों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 188 नए मामले, दो लोगों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 188 नए मामले, दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: November 1, 2021 9:49 pm IST

बेंगलुरु, एक नवंबर (भाषा) कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 188 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 29,88,521 और 38,084 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

पिछले कई महीनों में पहली बार बेंगलुरु शहरी जिले में संक्रमण के मामले दहाई अंकों में सामने आए और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। अभी तक दैनिक नए मामले सैकड़ों अंकों में सामने आते थे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि 318 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,41,896 हो गई। वहीं 8,512 मरीजों का उपचार चल रहा है।

भाषा स्नेहा माधव

माधव


लेखक के बारे में