कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,890 नए मामले

Ads

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,890 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 30, 2021 / 09:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

बेंगलुरु, 30 जुलाई (भाषा) कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,890 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 34 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29,03,137 हो गए और मृतकों की संख्या 36,525 पर पहुंच गई। राज्य में अब तक 28,43,110 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में अभी कोविड-19 के 23,478 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश नरेश

नरेश