मिजोरम में 19 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, म्यांमा का व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

मिजोरम में 19 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, म्यांमा का व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 14, 2021 / 02:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

आइजोल, 14 फरवरी (भाषा) म्यांमा के 47 वर्षीय एक व्यक्ति को मिजोरम के हनाहथियाल जिले से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 19.25 लाख रुपये कीमत की हेरोइन जब्त की गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी एवं मादक पदार्थ विभाग के कर्मियों ने असम राइफल्स के कर्मियों के साथ मिलकर शनिवार शाम में भारत-म्यांमा सीमा के पास स्थित न्यू नगहारचिप गांव के निकट एक जंगल से व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से 667 ग्राम हेरोइन जब्त हुई।

अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि इस मादक पदार्थ की तस्करी म्यांमा से हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा स्नेहा शफीक