सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान गलत सूचना, अफवाह फैलाने के 20 मामले सामने आए: जयंत चौधरी

Ads

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान गलत सूचना, अफवाह फैलाने के 20 मामले सामने आए: जयंत चौधरी

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 08:15 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान गलत सूचना और अफवाह फैलाये जाने के कम से कम 20 मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

चौधरी ने कहा, ‘‘परीक्षा अवधि के दौरान गलत सूचना और अफवाह फैलाने के लगभग 20 मामले सामने आए। संबंधित मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसे वीडियो हटाने का अनुरोध किया गया और उन्हें तुरंत हटा दिया गया।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा, 2026 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं से पहले, फर्जी सूचनाओं और अफवाहों के संबंध में अभिभावकों, छात्रों, स्कूलों और अन्य सभी हितधारकों के लिए एक परामर्श जारी किया गया, ताकि वे सतर्क रहें और अपुष्ट समाचारों, अफवाहों या फर्जी खबरों से गुमराह न हों।’’

भाषा सुभाष माधव

माधव