लखनऊ, 16 मार्च (भाषा) रक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित ‘नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटजिक स्टडी’ कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों, विभिन्न देशों की सेनाओं तथा भारत सरकार की सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद किया।
राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ट्रस्ट और टेक्नोलॉजी’ उत्तर प्रदेश के परिवर्तन के दो प्रमुख आधार बने हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रक्षा औद्योगिक गलियारे का तेजी से विकास हो रहा है और लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई स्थापित है, जो एक एंकर यूनिट के रूप में अनेक छोटे उद्यमों को अवसर प्रदान करेगी।
बयान के अनुसार संवाद के दौरान अधिकारियों ने यह प्रश्न किया कि भारत में अनेक अच्छी नीतियां बनती हैं, लेकिन उनका प्रभावी क्रियान्वयन अक्सर नहीं हो पाता। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं की नियमित निगरानी, क्षेत्र का निरीक्षण और जवाबदेही तय करने से ही परिणाम प्राप्त होते हैं।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नयी दिल्ली के कमांडेंट एयर मार्शल मनीष कुमार गुप्ता ने किया।
भाषा
सलीम रवि कांत