असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले, एक रोगी की मौत

Ads

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले, एक रोगी की मौत

  •  
  • Publish Date - March 16, 2021 / 05:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

गुवाहाटी, 16 मार्च (भाषा) असम में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,17,817 हो गई है जबकि एक रोगी की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,099 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 20 में से 10 मामले कामरूप महानगर जिले से जबकि चार मामले नगांव से और तीन मामले तिनसुकिया से सामने आए हैं। असम में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 265 है जबकि 2,15,106 रोगी ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 98.76 प्रतिशत है। अब तक 70,34,805 नमूनों की जांच की जा चुकी है। कुल 5,68,176 लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा