दो स्कूलों और एक कॉलेज में हुआ कोरोना ब्लास्ट, 20 छात्र निकले संक्रमित

दो स्कूलों और एक कॉलेज में हुआ कोरोना ब्लास्ट, 20 छात्र निकले संक्रमित

दो स्कूलों और एक कॉलेज में हुआ कोरोना ब्लास्ट, 20 छात्र निकले संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: March 14, 2021 12:07 pm IST

सूरत: गुजरात के सूरत शहर में दो प्राथमिक स्कूलों और एक कॉलेज में 20 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके बाद शिक्षण संस्थानों को दो हफ्तों के लिए बंद कर दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सूरत में शैक्षिक संस्थान इस साल फरवरी में ही खुले हैं और अब तक शहर में 118 छात्र और शिक्षक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Read More: माता मावली मेला का समापन, लोककला-संस्कृति को आगे बढ़ाने में सरकार की अहम भूमिका : मंत्री कवासी लखमा

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पिछले साल मार्च में स्कूलों समेत सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। सूरत नगर निगम (एसएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि सीडी बर्फीवाला कॉलेज में 10 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद निगम ने कॉलेज को 14 दिन के लिए बंद करने का निर्णय किया है।

Read More: बीयर के शौकीनों के लिए खुशखबरी! यहां एक अप्रैल से कम हो जाएंगे चिल्ड बीयर के दाम

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, एक प्राथमिक विद्यालय के छह छात्र और अन्य स्कूल के चार छात्र शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद दोनों स्कूलों को 14 दिन तक बंद रखने को कहा गया है। उपायुक्त (स्वास्थ्य) डॉ आशीष नाइक ने कहा कि शहर में अब तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 118 छात्र व शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं।

Read More: बैग में 41 लाख 80 हजार रु की नगदी ले जा रहा था युवक, बस चैकिंग के दौरान पुलिस ने लिया हिरासत में

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"