दिल्ली के रोहिणी में 20 वर्षीय व्यक्ति ने पार्क में आत्महत्या की : पुलिस

दिल्ली के रोहिणी में 20 वर्षीय व्यक्ति ने पार्क में आत्महत्या की : पुलिस

दिल्ली के रोहिणी में 20 वर्षीय व्यक्ति ने पार्क में आत्महत्या की : पुलिस
Modified Date: August 4, 2024 / 09:24 pm IST
Published Date: August 4, 2024 9:24 pm IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में रविवार को एक पार्क में 20 साल के एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में विजय विहार पुलिस थाने में सुबह साढ़े पांच बजे एक पीसीआर कॉल आई।

पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाबा साहेब आंबेडकर(बीएसए) अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को ‘मृत’ घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया मृतक की पहचान ओविंदर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शनिवार रात शराब पीने को लेकर उसका अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा हो गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘तक मजदूर था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।’

भाषा योगेश रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में