राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 21.80 करोड़ खुराक उपलब्ध कराईं : केंद्र

Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: May 23, 2021 8:37 am IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अभी तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 21.80 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई जा चुकी हैं और उनके पास अभी 1.90 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 40,650 खुराक अगले तीन दिन में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मिल जाएंगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘सरकार ने अभी तक नि:शुल्क और राज्य द्वारा सीधे खरीदे जाने पर 21.80 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई हैं।’’

रविवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 22 मई, 2021 तक कुल 19,90,31,577 टीकों की खुराकों की खपत हुई जिनमें बेकार हुए टीके भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 1.90 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

भाषा गोला मानसी

मानसी

लेखक के बारे में