असम में 21 घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की: हिमंत

असम में 21 घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की: हिमंत

असम में 21 घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की: हिमंत
Modified Date: July 31, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: July 31, 2026 1:33 pm IST

गुवाहाटी, 31 जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पुलिस ने 21 घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है और उन्हें किस स्थान पर पकड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने जासूसी पर आधारित हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हर कोई धुरंधर नहीं होता, खासकर असम में।’’

उन्होंने कहा, ‘‘21 घुसपैठियों ने असम में अवैध रूप से रहने की पूरी कोशिश की, लेकिन इस खेल के असली उस्ताद असम पुलिस ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और उनसे उत्पन्न खतरे को निष्क्रिय करने के लिए उचित कार्रवाई शुरू कर दी।’’

हाल ही में राज्य सरकार ने विधानसभा में जानकारी दी थी कि पिछले 10 वर्षों में असम से लगभग 2,100 अवैध विदेशियों को निर्वासित, निष्कासित या वापस उनके देश भेजा गया है। इनमें से 2,023 लोग बांग्लादेश के नागरिक थे।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में