Spider Man Box Office Collection: जिस रिकॉर्ड को तोड़ना था मुश्किल, वो Spider-Man ने कर दिखाया! भारत में पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई, Avengers Endgame को भी पछाड़ा

Spider Man Box Office Collection: स्पाइडर मैन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ इसने एवेंजर्स एंडगेम जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Spider Man Box Office Collection: जिस रिकॉर्ड को तोड़ना था मुश्किल, वो Spider-Man ने कर दिखाया! भारत में पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई, Avengers Endgame को भी पछाड़ा

(Spider Man Box Office Collection/ Image Credit: X)

Modified Date: July 31, 2026 / 01:44 pm IST
Published Date: July 31, 2026 1:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन।
  • ग्रॉस कलेक्शन 72.44 करोड़ रुपये पहुंचा।
  • 'Avengers: Endgame' का ओपनिंग रिकॉर्ड टूटा।

नई दिल्ली: Spider Man Box Office Collection: मार्वल के सुपरहीरो स्पाइडर मैन का क्रेज भारत में हमेशा से देखने को मिलता रहा है। इसी वजह से ‘Spider-Man: Brand New Day’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। फिल्म ने रिलीज होते ही उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया और पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर (Spider Man Box Office Collection) इतिहास रच दिया। शानदार ओपनिंग के साथ यह साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।

पहले दिन हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई

‘Spider-Man: Brand New Day’ भारत में 30 जुलाई को इंटरनेशनल रिलीज से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को देशभर में करीब 17,500 शो मिले। दर्शकों की भारी भीड़ के चलते थिएटर लगभग भरे रहे। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (Spider Man Box Office Collection) किया। जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 72.44 करोड़ रुपये रहा। इस शानदार शुरुआत ने फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

हिंदी और इंग्लिश वर्जन को मिला सबसे ज्यादा प्यार

फिल्म को भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। सबसे ज्यादा कमाई इंग्लिश और हिंदी वर्जन से हुई। इंग्लिश भाषा में फिल्म ने लगभग 32.25 करोड़ रुपये और हिंदी में करीब 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके अलावा तमिल और तेलुगु वर्जन ने भी अच्छी कमाई की। जबकि कन्नड़ और मलयालम में कलेक्शन अपेक्षाकृत कम रहा।

‘Avengers Endgame’ का टूटा रिकॉर्ड

फिल्म की ओपनिंग ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। इससे पहले भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘Avengers Endgame’ के नाम था। जिसने करीब 65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। अब ‘Spider-Man: Brand New Day’ ने 72.44 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इतना ही नहीं इसने क्रिस्टोफर नोलन की ‘The Odyssey’ की ओपनिंग कमाई को भी पीछे छोड़ दिया।

आगे और बढ़ सकती है कमाई

फिल्म को दर्शकों और मार्वल फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। वीकेंड और छुट्टियों का फायदा मिलने पर इसके कलेक्शन (Spider Man Box Office Collection) में और तेजी आने की उम्मीद है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो ‘Spider-Man: Brand New Day’ भारत में हॉलीवुड फिल्मों की कमाई के कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।