पुडुचेरी में कोविड-19 के 21 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
पुडुचेरी में कोविड-19 के 21 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
पुडुचेरी, 14 दिसम्बर (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,513 हो गए। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 620 हो गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उझवार्करई गांव के 57 वर्षीय व्यक्ति की वायरस से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 620 हो गई। उसे पहले से भी कई बीमारियां थी।
उन्होंने बताया कि 1,981 नमूनों की जांच के बाद 21 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,513 हो गए।
निदेशक ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर 97.53 प्रतिशत और वायरस से मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत है।
भाषा निहारिका शाहिद
शाहिद

Facebook


