इस गांव में 21 दिन में 21 लोगों की मौत, प्रोटोकॉल के बगैर दफनाया गया कोरोना मरीज का शव

इस गांव में 21 दिन में 21 लोगों की मौत, प्रोटोकॉल के बगैर दफनाया गया कोरोना मरीज का शव

इस गांव में 21 दिन में 21 लोगों की मौत, प्रोटोकॉल के बगैर दफनाया गया कोरोना मरीज का शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: May 8, 2021 1:56 pm IST

सीकर, राजस्थान। सीकर जिले के खीरवा गांव में बीते 21 दिन में 21 लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। इसकी शुरुआत कोरोना संक्रमण से मरने वाले एक व्यक्ति को कथित तौर पर प्रोटोकॅाल का पालन किए बिना दफनाने के बाद हुई। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि गांव में 15 अप्रैल से पांच मई के बीच कोरोना वायरस संक्रमण के कारण केवल चार मौत हुई हैं।

पढ़ें- Police को देखकर भागे बाराती, बिन दुल्हन बीच रास्ते से लौटे बाराती

उनके अनुसार गांव के एक व्यक्ति की कोविड 19 से गुजरात में मौत हो गई थी। बीते 21 अप्रैल को उसका शव उसके गांव खीरवा गांव लाया गया था। यहां उसकी अंतिम यात्रा में लगभग 150 लोग शामिल हुए थे, इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शव यहां थैले में आया था, लेकिन लोगों ने उसे प्लास्टिक के थैले से निकाल लिया और कई लोगों ने इस प्रक्रिया में शव को छुआ भी था।

पढ़ें- कोरोना से रिकवर हुए मरीज कब लगवा सकते हैं टीका? आपक..

लक्ष्मणगढ़ के उपखंड अधिकारी कलराज मीणा ने शनिवार को बताया कि 21 में से केवल तीन या चार लोगों की मौत ही कोरोना वायरस के कारण हुई है। ज्यादा मौतें अधिक आयु वाले समूह में हुई हैं। इसके बावजूद हमने जिन परिवारों में मौतें हुई हैं उनके परिवारों में से 147 लोगों के नमूने लिए हैं ताकि कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर सक्रंमण की स्थिति स्पष्ट हो सके।

पढ़ें- जीवन से बढ़कर कुछ नहीं, सावधानी बरतना जरूरी- CM भूप…

मीणा ने बताया कि प्रशासनिक अमले ने गांव को संक्रमण मुक्त बनाने का काम किया है। लोगों को बीमारी और हालात की गंभीरता के बारे में बताया गया है और अब वो सहयोग कर रहे हैं। वहीं, सीकर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ। अजय चौधरी ने कहा कि इस बारे में स्थानीय टीम से रिपोर्ट मांगी गई है और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही वो इस संबंध में कुछ टिप्प्णी कर पाएंगे।

 


लेखक के बारे में