पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 212 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 212 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 22, 2020 / 09:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

पुडुचेरी, 22 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 212 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 33,832 हो गई।

इस बीच, कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद केन्द्र शासित प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 582 हो गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, अभी कोविड-19 के 4,039 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 29,211 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार पुडुचेरी में पिछले चौबीस घंटे में 195 मरीज ठीक हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 86.34 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत हो गई है।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा