नोएडा में कोविड-19 के 218 नए मामले सामने आये

Ads

नोएडा में कोविड-19 के 218 नए मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 07:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नोएडा, 19 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार सुबह तक कोविड-19 के 218 नये मामले सामने आये हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 129 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुये हैं । जिले में कोरोना वायरस से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह तक गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 218 मरीज पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 129 मरीज उपचार के दौरान पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुये हैं । उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,411 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 19,505 मरीज सफल उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 20,989 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 73 लोगों की कोरोनावायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

भाषा सं निहारिका नरेश रंजन

रंजन