Train Seat Fight Video / Image Source : X
नई दिल्ली : Train Seat Fight Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल होते हैं। कई वीडियो ट्रेन के अंदर के वायरल होते हैं जहाँ लोगों में कभी सीट के लिए तो कभी किसी चीज़ के लिए आपस में झगड़ा-झड़प होती है। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर एक बार वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस नए वीडियो में ट्रेन के भीतर सीट पर बैठे एक महिला और एक बुजुर्ग शख्स के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट और थप्पड़-मुक्के तक पहुंच गई, जिसे देखकर आसपास के यात्री भी दंग रह गए।
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की सीट पर बैठी एक महिला और बुजुर्ग यात्री के बीच तीखी बहस शुरू होती है।Passenger Fight In Train, देखते ही देखते दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। बात इतनी बिगड़ जाती है कि महिला अचानक गुस्से में अपना हाथ उठाते हुए बुजुर्ग को धमकी भरे लहजे में चिल्लाकर कहती है, “तमाचा मारेंगे।” महिला के मुंह से थप्पड़ मारने की बात सुनते ही बुजुर्ग चचा भी पूरी तरह आपा खो बैठते हैं। वह बिना पीछे हटे तुरंत महिला के चेहरे के सामने अपना मजबूत मुक्का तान देते हैं और उन्हें चुनौती देने लगते हैं।
Train Me Ladai Ka Video इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग महिला के बात-बात पर थप्पड़ मारने की धमकी देने वाले आक्रामक रवैये का विरोध कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स का कहना है कि बुजुर्ग को भी महिला के सामने इस तरह मुक्का नहीं तानना चाहिए था। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो किस रूट की ट्रेन का है, लेकिन यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
ट्रेन में सीट के लिए महिला से भिड़े चचा मियां!
महिला ने हाथ दीखते हुए कहा तमाचा मरेंगे, चचा मियां ने भी मुक्का तान दिया !!
देखिए Video pic.twitter.com/5VvOFxYQht— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 7, 2026