(Stock Market 08 June 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Stock Market 08 June 2026 in India: आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,138 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल बना हुआ है। लेकिन वैश्विक घटनाएं बाजार की चाल पर प्रभाव डाल सकते हैं।
शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद के बावजूद मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। इजरायल और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला जारी है जिससे क्षेत्र में युद्धविराम की संभावनाएं कमजोर पड़ गई हैं। इस स्थिति का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। यदि तेल महंगा होता है तो इसका नकारात्मक प्रभाव भारतीय शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।
आज कुछ कंपनियां अपने बड़े ऑर्डर और प्रोजेक्ट्स के कारण चर्चा में रह सकती हैं। HG Infra Engineering को उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना से जुड़े करीब 4,971 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए प्रोविजनल कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिला है। वहीं Creative Newtech को अपने साझेदार के साथ BSNL से भारतनेट मिडिल माइल नेटवर्क प्रोजेक्ट का एडवांस वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है। जिसकी कुल कीमत लगभग 3,195 करोड़ रुपये है। EMS को भी वाराणसी में जल आपूर्ति और निर्माण कार्य के लिए लगभग 102.8 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में सबसे कम बोलीदाता घोषित किया गया है।
Alembic Pharmaceuticals ने कनाडा की एक नई कंपनी में 45% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। Zee Entertainment का बोर्ड 10 जून को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। Hindustan Zinc ने राजस्थान में 250 हेक्टेयर क्षेत्र में पर्यावरण बहाली परियोजना विकसित करने के लिए TERI के साथ समझौता किया है। वहीं TVS Motor की HLX मोटरसाइकिल सीरीज ने ग्लोबल स्तर पर 50 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
Nesco ने परिचालन चुनौतियों के चलते रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे की चार परियोजना साइट्स छोड़ने की योजना बनाई है। ट्रैवल टेक कंपनी Ixigo, Brevistay Hospitality में 54.66% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। Adani Ports की एक इकाई ने Harbour International Shipping FZCO नामक नई कंपनी बनाई है। Hardwyn India ने 2:5 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। जबकि Indraprastha Gas में प्रबंधन स्तर पर बदलाव हुआ है और GAIL के कुमार शंकर को नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।