लद्दाख में कोविड-19 के 22 नये मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 22 नये मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 22 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 25, 2021 10:33 am IST

लेह, 25 जून (भाषा) लद्दाख में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 22 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,903 हो गयी। इस दौरान केन्द्र शासित प्रदेश में किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में अब तक 202 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है, जिसमें से लेह जिले में 144 लोगों की तथा कारगिल जिले में 58 लोगों की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान 46 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी। प्रदेश में अब तक 19,387 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 314 हो गयी है, जिसमें से 236 मरीज लेह में और 78 मरीज कारगिल में अपना उपचार करवा रहे हैं।

भाषा रवि कांत मानसी

मानसी


लेखक के बारे में