पुडुचेरी में कोविड-19 के 22 नए मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

पुडुचेरी में कोविड-19 के 22 नए मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

पुडुचेरी में कोविड-19 के 22 नए मामले, किसी मरीज की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 11, 2021 7:32 pm IST

पुडुचेरी, 11 दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आये, जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,29,202 हो गयी, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,877 पर स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण के नए मामलों में पुडुचेरी में पांच और कराईकल में छह नए मरीज सामने आए, जबकि माहे में इस दौरान 11 नए संक्रमितों का पता चला।

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में 35 मरीज संक्रमण से उबरे जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,095 हो गई है।

श्रीरामुलु के मुताबिक केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 230 हो गयी है, जिसमें से 57 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 173 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण की दर 1.11 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत। वहीं संक्रमण से ठीक होने की दर 98.37 प्रतिशत है।

पुडुचेरी में अब तक कोविड-रोधी टीके की 13,00,551 खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में 5,07,019 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

भाषा

रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में