मणिपुर में 2.3 किलोग्राम याबा की गोलियां जब्त, असम के दो निवासियों समेत तीन गिरफ्तार

मणिपुर में 2.3 किलोग्राम याबा की गोलियां जब्त, असम के दो निवासियों समेत तीन गिरफ्तार

मणिपुर में 2.3 किलोग्राम याबा की गोलियां जब्त, असम के दो निवासियों समेत तीन गिरफ्तार
Modified Date: September 20, 2026 / 01:31 pm IST
Published Date: September 20, 2026 1:31 pm IST

इंफाल, 20 सितंबर (भाषा) मणिपुर के सेनापति जिले में असम के दो निवासियों समेत तीन लोगों के पास से 2.3 किलोग्राम याबा की गोलियां जब्त की गईं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी रविवार को पुलिस के एक बयान में दी गई।

बयान के अनुसार, असम के गोलपाड़ा जिले के रहने वाले रहीम अली और हुसैन लस्कर को शनिवार को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.3 किलोग्राम की याबा की गोलियों के 10 पैकेट जब्त किए गए।

इसमें कहा गया कि मामले में जांच के बाद उक्त दोनों व्यक्तियों के सहयोगी मोहम्मद नवाज खान को भी गिरफ्तार किया गया। वह इंफाल पश्चिम जिले के मयांग इंफाल का निवासी है।

एक अधिकारी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए तीनों के खिलाफ सेनापति थाने में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें दिन में अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

याबा का थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है। यह मादक पदार्थ देश में अवैध है, क्योंकि इसमें मेथमफेटामीन और कैफीन होता है। मेथमफेटामीन को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-दो में रखा गया है।

भाषा

प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में